अध्याय 8 — सत्रिया और बिहू नृत्य
लेखिका: जया मेहता | अनुवादक: शिवेंद्र कुमार सिंह
Table of Contents
Toggleभूमिका (Introduction)
भारत एक विशाल देश है। इसकी रंग-बिरंगी, सुंदर, प्राचीन और जीवन से भरी संस्कृति पूरी दुनिया में अनोखी है। भारत के प्रत्येक स्थान का नृत्य, संगीत, कला, खान-पान, भाषा, पहनावा और रहन-सहन इतना मोहक है कि पूरी दुनिया से लोग भारत की ओर खिंचे चले आते हैं।
इस पाठ में भी एक परिवार दूसरे देश से भारत आता है। आइए, पढ़ते हैं कि वे कौन हैं, भारत में कहाँ आए हैं और क्यों आए हैं?
कहानी (The Story)
एंजेला और उसका परिवार
एंजेला लंदन के जाने-माने इलाके केंजिंग्टन में रहती थी। उसका कोई सगा भाई-बहन नहीं था। उसे अपने दोस्तों जेम्स और कीरा के साथ काल्पनिक खेल खेलना पसंद था। उसे ऐसी कहानियों का पात्र बनना अच्छा लगता था जिनमें दूर-दराज़ की दुनिया — ताजमहल, एफिल टॉवर या कोलोज़ियम — का जिक्र हो। उसे अंदाज़ा नहीं था कि जल्दी ही ये कहानियाँ सच होने वाली हैं।
माँ का काम
एंजेला की माँ एलेसेंड्रा एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माता थीं। उन्हें ब्रिटिश अकादमी से असम की नृत्य परंपरा पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वित्तीय मदद मिली थी। काम पूरा करने के लिए उनके पास सिर्फ़ एक महीना था, इसलिए पूरा परिवार — एंजेला और उसके पिता ब्रायन के साथ — जल्दी ही भारत के लिए रवाना हो गया।
असम की उड़ान
वे लंदन से नई दिल्ली होते हुए गुवाहाटी पहुँचे। असम भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में है, जो अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। अप्रैल का महीना था — असम में नए साल का समय। बसंत के आगमन की खुशी में यहाँ बिहू त्योहार मनाया जाता है।
बिहू नृत्य का अनुभव
मलंग गाँव पहुँचकर एंजेला ने एक बड़े बरगद के पेड़ के नीचे बने मंच पर उत्सव देखा। लड़कों ने वाद्ययंत्र थामे थे और लड़कियों ने लाल और बादामी रंग की गहरी डिज़ाइन वाली पोशाकें पहनी थीं। सबका हिलता-डुलता शरीर देखकर लगा जैसे वे मौज-मस्ती के नृत्य में खोए हुए हों। एंजेला को ऐसा लगा जैसे वह किसी टाइम-मशीन में बैठ गई हो!
सत्र और सत्रिया नृत्य
अगले दिन वे उत्तरी असम की ओर गए, जहाँ 'सत्र' यानी वैष्णव मठ हैं। यहाँ उनकी मुलाक़ात लेखिका रीना सेन और उनकी बेटी अनु से हुई। अनु और एंजेला की उम्र एक समान (दस साल) थी, इसलिए दोनों तुरंत दोस्त बन गईं। एलेसेंड्रा ने मठ में युवा साधुओं द्वारा किए जा रहे सत्रिया नृत्य का फ़िल्मांकन किया।
महिला सत्रिया नृत्य
पहले सत्रिया नृत्य केवल पुरुष साधु करते थे। बीसवीं शताब्दी के मध्य में कुछ साधु मठों से बाहर आकर पुरुषों और महिलाओं को यह नृत्य सिखाने लगे। आधुनिक दौर में महिला सत्रिया कलाकारों का मंच पर नृत्य करना आम हो गया है। एंजेला ने भगवान विष्णु के द्वारपाल जय-विजय की कहानी पर आधारित महिला सत्रिया नृत्य देखा और मंत्रमुग्ध हो गई।
घर वापसी
लंदन लौटकर एंजेला ने माँ की रिकॉर्डिंग्स बार-बार देखीं। माँ और पिता की मदद से उसने अपनी कक्षा में असमी नृत्य का प्रदर्शन किया, जो सहपाठियों और शिक्षकों को बहुत पसंद आया। अब एंजेला के पास अपने लिए दो नृत्य थे — बिहू और सत्रिया — अपने मनोरंजन के लिए।
तीन बिहू (The Three Bihus)
बिहू एक कृषि-आधारित त्योहार है। असम में यह साल में तीन बार मनाया जाता है — पहले जब किसान बीज बोते हैं, फिर जब धान रोपते हैं और अंत में जब फ़सल तैयार हो जाती है।
Imp Points (मुख्य बातें)
- असम भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है; रेशम, चाय और वन्य-जीवन के लिए प्रसिद्ध।
- बिहू — एक कृषि-आधारित लोक-नृत्य/त्योहार, बसंत के आगमन का प्रतीक। साल में तीन बार।
- सत्रिया — वैष्णव मठों (सत्रों) में उत्पन्न शास्त्रीय नृत्य। पहले केवल पुरुष साधु करते थे।
- सत्र — असम के वैष्णव मठ; इनकी संख्या पाँच सौ से भी अधिक है।
- बीसवीं शताब्दी के मध्य से महिलाएँ भी सत्रिया नृत्य मंच पर करने लगीं।
- पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
Imp Terms (महत्वपूर्ण शब्द)
| सत्र | असम के वैष्णव मठ — पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों का स्थान। |
| बोहाग बिहू | बैसाख (अप्रैल) में — नए साल व बसंत का प्रतीक त्योहार। |
| डॉक्यूमेंट्री | वास्तविक घटनाओं/विषयों पर आधारित फ़िल्म। |
| मूँगा सिल्क | असम का सुनहरा रेशम, जो केवल असम व पूर्वोत्तर में बनता है। |
| बिटिया | 'बेटी' — प्यार और स्नेह से बुलाने वाला शब्द। |
प्रश्न-उत्तर: मेरी समझ से (Q&A)
सोच-विचार के लिए (Think & Answer)
अनुमान या कल्पना से (Imagine & Answer)
मिलकर करें मिलान — हल (Match the Columns)
| स्तंभ 1 | सही मिलान — स्तंभ 2 |
|---|---|
| सत्र | ये असम के मठ हैं; संख्या पाँच सौ से अधिक; सत्रिया नृत्य की उत्पत्ति यहीं हुई। |
| बोहाग बिहू | असम में मनाया जाने वाला त्योहार; नए साल व बसंत के आगमन का प्रतीक। |
| लंदन | 'यूनाइटेड किंगडम' और 'इंग्लैंड' की राजधानी। |
| गुवाहाटी | असम राज्य का एक प्राचीन और सबसे बड़ा नगर। |
| ब्रिटिश अकादमी | 'यूनाइटेड किंगडम' देश की एक सरकारी संस्था। |
| बीसवीं शताब्दी | ग्रेगरी कैलेंडर अनुसार 1 जनवरी 1901 से 31 दिसंबर 2000 तक का समय। |
पाठ से आगे (Extended Q&A)
• काटी (अक्तूबर): धान की फ़सल खेतों में बढ़ रही होती है (रोपाई का समय)।
• माघ (जनवरी): फ़सल कट चुकी होती है और अनाज तैयार होता है।
पूर्वोत्तर की यात्रा (North-East India)
असम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है। इस क्षेत्र में कुल आठ राज्य हैं:
झरोखे से: असम का सुप्रसिद्ध मूँगा सिल्क
मूँगा सिल्क असम का सुनहरा रेशम है। 'मूँगा' का असमिया में अर्थ है — पीला या गहरा भूरा। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरे विश्व में केवल असम और पूर्वोत्तर राज्यों में ही तैयार होता है।
मूँगा सिल्क की खूबियाँ
- सभी रेशमों में सबसे महँगा और सबसे मज़बूत।
- 'ड्राई क्लीन' की ज़रूरत नहीं — घर पर ही धोया जा सकता है।
- हर धुलाई के बाद इसका निखार बढ़ता है; एक साड़ी औसतन 50 वर्ष तक चलती है।
- गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में पहना जा सकता है; इसमें औषधीय गुण भी माने जाते हैं।
